Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध हर माह राशि परिवर्तन करके है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में दिख जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध माह में 2 बार राशि परिवर्तन करते हैं। नए साल 2025 के जनवरी माह की बात करें, तो बुध शुरुआत में धनु राशि और फिर माह के अंत में मकर राशि में विराजमान रहेंगे। बुध को तर्क-वितर्क, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा, व्यापार, बुद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के किसी भी राशि में प्रवेश करने से इन क्षेत्रों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि जनवरी माह के अंत में यानी 24 जनवरी को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभल रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

बुध का गोचर मकर राशि में जाना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के 10वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने वाला है। जीवन में कई तरह की खुशियां दस्तक दे सकती है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको नए साल में मिल सकता है। नौकरी में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में बुध विराजमान रहने वाले हैं। करियर में कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि आएगी। करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। इसके अलावा आपकी कोई बड़ी लॉटरी भी लग सकती है। करियर में थोड़ा सा प्रेशर हो सकता है। लेकिन आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। इसके साथ ही बिजनेस में भी खूब लाभ मिलेगा।

साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।