Budh Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 मई को बुद्धि, तर्क और संचार के देवता माने जाने वाले बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आया है। इृन राशियों को बुध के राशि परिवर्तन से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह समय आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़ी परेशानियां ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 राशियां जिनके लिए यह गोचर अशुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस गोचर के प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा से जुड़ी जरूरतें आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं। इस समय वैवाहिक जीवन में भी कुछ असहमति हो सकती है। साथी से मतभेद और छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय सतर्कता बरतने का है। इसके अलावा बुध के इस प्रभाव से आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है जिससे कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। यह भाव अचानक परिवर्तन, मानसिक तनाव और लंबी बीमारियों से जुड़ा होता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जरूरी कार्य अटक सकते हैं जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। विद्यार्थियों को इस समय खास सतर्क रहने की जरूरत है। अपने शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते समय संयम रखें।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि वाले जातकों के लिए भी यह गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस समय शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विशेषकर ऑफिस और व्यापार में सतर्क रहना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी यह समय संवेदनशील हो सकता है। विशेष रूप से एलर्जी या स्किन से जुड़ी समस्याएं कुछ लोगों को परेशान कर सकती हैं। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें क्योंकि जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।