Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार 27 अप्रैल 2025 को बुध देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। शास्त्रों में गुरु को ज्ञान, भाग्य, संतान, धर्म, विवाह और धन आदि का दाता माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को अच्छा सम्मान प्राप्‍त होगा। यही नहीं, इस दौरान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही इस दौरान कला, हेल्थ और मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों के काम को समाज में पहचान मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों की नौकरी लगी है या कोई नया बिजनेस करना शुरू किया है, उन्हें नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपकी खूब प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित रहेंगी। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही  कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो आपको पार्टनर मिल सकता है। वहीं इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही कारोबारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से करियर में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025