Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और नीच राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 मार्च को बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। नीच ऱाशि में कोई भी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह के प्रवेश करने से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। जिससे आप तनाव में रह सकते हैं। वहीं इस दौरान लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इस वजह से बातचीत करते रहें और समझदारी दिखाएं। वहीं इस समय आपका फिजूल भी खर्च हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको विशेष सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव पर होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सेहत से संबंधित परेशानी आ सकती है। साथ ही साथ ही किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं कोई गुप्त बीमारी हो सकती है। वहीं इस समय आपको नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। साथ ही इस सयम आपको अपने क्रोध से बचना चाहिए। अन्यथा आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का नीच राशि में गोचर तुला राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता मिल सकती है। साथ ही इस व्यापारियों का व्यापार थोड़ा धीमा चलेगा। साथ ही इस दौरान आप गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024