Mercury Transit In Cancer 2024: व्यापार के दाता बुध मिथुन राशि से निकलकर 29 जून को कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध को कन्या और मिथुन का स्वामी माना जाता है, जो बुद्धि, तर्क क्षमता, सफलता का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। जून माह के अंत में बुध के कर्क राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युवराज 29 जून को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में 19 जुलाई 2024 तक रहने वाले हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध है। बुध कर्क राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। तरक्की के साथ सैलरी वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो खूब मुनाफा मिलने वाला है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में बुध का कर्क राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही अच्छा स्वास्थ्य रहने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी है और वो दूसरे भाव में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार की बात करें, तो बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में अच्छी समझ होने के कारण आपको खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थित अच्छी रहेगी और धन बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सेहत उत्तम रहने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में बुध बारहवें और नौवे भाव के स्वामी है और वह दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे भविष्य को आपको काफी लाभ मिलने वाला है। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। धार्मिक उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।