Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह 12 घंटे बाद धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार गुरु और बुध ग्रह में मित्रता है। ऐसे में बुध ग्रह का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न मिलेगा। जो लोग शेयर का काम करते हैं उनके लिए यह समय लाभपूर्ण होगा और आपके धन सम्‍मान में इजाफा होगा। साथ ही इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आप कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो शुभ साबित होगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके सुख- साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आप इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही आपको करियर में इस दौरान मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। मतलब कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अगर आपका व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी , जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से य़ात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं बुध गोचर के प्रभाव से आपके ज्ञान में इजाफा होगा और आत्‍मविश्‍वास पहले से अधिक मजबूत होगा। छात्रों को इस बीच काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं आप इस समय धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024