Kendra Tirkon Rajyog: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुद्धि के दाता के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय बुध मेष राशि में विराजमान है और इसी राशि में 9 अप्रैल को रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेंगे। बुध के मेष राशि में होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, बुध के मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान है और मकर राशि के चौथे भाव यानी केंद्र के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को 9 अप्रैल तक खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग बारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। के साथ ही अगर आप विदेश में व्यापार कर रहे हैं या फिर निवेश करने की की सोच रहे हैं, तो इस इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। अपनी बुद्धि और वाणी के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी केंद्र त्रिकोण राशि लाभकारी साबित हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही रुके काम पूरे होने वाले हैं। व्यापार में भी सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके अलावा भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होने वाली है। एक-दूसरे के बेहतर तरीके से समझने का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है सामाजिक स्तर में आपको लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।