Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, बैंकिंग और अर्थव्यवस्था के कारक हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 7 जनवरी को बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार चमकेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए यह समय शादीशुदा लोगों को खुशनुमा साबित हो सकता है। साथ ही आपके लिए एक सलाह है कि अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। वहीं अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको इस समय विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आप लोगों को इस समय पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और कोई प्रापर्टी भी खऱीद सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आप अपने काम को अपनी योजनाओं के अनुसार, ही पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अगर आप इस समय पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। क्योंकि लाभ के योग हैं। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं, जिससे इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इतना ही नहीं इस महीने आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। वहीं आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आप मेडिकल, दवाई, रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और होटल लाइन से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, तो आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024