Budh Asta In Taurus: वैदिक ज्योतष मुताबिक ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 3 जून को वृष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। अस्त होने से बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इसलिए कुछ राशियों को सावधान रहना चाहिए। इन लोगों को इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के साथ बुध देव का शत्रुता का भाव है। इसलिए इस समय भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही कामों में अड़चनें आएंगी। वहीं आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का अस्त होना मीन राशि के लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय भाई- बहन के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।वहीं करियर और कारोबार में कोई परिवर्तन नहीं करें। साथ ही नए निवेश से बचें। वहीं इस समय वाहन सावधान से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप पर शनि का साढे़साती चल रही है, इसलिए आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में अस्त होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। वहीं इस समय आपको चोट- चपेट लग सकती है। इसलिए इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। इसलिए इस  समय आप पर शत्रु हावी हो सकते हैं। साथ ही इस समय कर्जा हो सकता है। स समय नौकरीपेशा लोगों पर कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा वर्कलोड हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024