Budh Gochar 2022: बुध देव स्थान परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव को बुद्धि का दाता भी कहा जाता है। बुध देव के इस स्थान परिवर्तन से कई राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री बुध देव 31 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव करीब रात 12 बजकर 58 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध देव संचार,वाणी आदि के कारक माने जाते हैं। जब कोई भी ग्रह पिछे की ओर बढ़ता है, तो उस अवस्था को ग्रह की वक्री अवस्था कहा जाता है।

मेष राशि
गोचर के समय बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में नौवें भाव में रहेंगे। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव जैसी समस्या भी हो सकती है। संबंधों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को अभी इंतजार करना होगा।

वृषभ राशि
इस राशि के व्यवसायी जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके प्रतिकूल हो सकता है। सेहत भी इस दौरान बिगड़ सकती है। कारोबार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे व ग्हारहें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय बुध देव आपकी कुंडली में पांचवें भाव में रहेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में भी मुनाफा कम हो सकता है।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव लग्न व दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। आपकी कुंडली में बुध देव का गोचर चौथे भाव में होगा। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां हो सकती है। व्यापार में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपसी रिश्ते में समझ की कमी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
वक्री बुध देव के गोचर से आपको लक्ष्य प्राप्ति करने में इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान वाद-विवाद भी हो सकता है।खुद के कारोबार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।