वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। वे जातक व्यापार में दक्ष होते हैं। साथ ही उनका कम्यूनिकेशन बहुत अच्छा होता है और ये लोग अपनी बातचीत की शैली से सभी को प्रभावित कर लेते हैं।
आपको बता दें कि बुध ग्रह नए साल 2022 में 6 मार्च तक कई राशियों जातकों के लिए धनलाभ और सफलता दिलाने के योग लेकर आए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध ग्रह 29 दिसम्बर 2021 से 6 मार्च 2022 तक मकर राशि में संचार करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 4 राशियां ऐसी भी हैं, जिनको विशेष फायदा होने वाला है।
मेष राशि: 6 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेगा। दशम भाव कुंडली का कर्म भाव है। इसलिए इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलने के आसार रहेंगे। जो लोग प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं।
मिथुन राशि: यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी जमकर प्रशंसा होगी। मिथुन राशि पर बुध देव का ही आधिपत्य है। इसलिए आपको विशेष लाभ हो सकता है। व्यापार जो काफी समय से धीमा चल रहा था, उसमें तेजी आएगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शेयर बाजार में आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है।
सिंह राशि: 6 मार्च तक की अवधि आपके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। इस दौरान आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये समय नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ आयेंगे। शेयर, सट्टा बाजार में भी लाभ हो सकता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, तो बुध ग्रह के मित्र हैं। इसलिए आपको विशेष लाभ हो सकता है।
मीन राशि: इस दौरान आपके करियर में मजबूती आएगी। आप अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप आय के अतिरिक्त स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप शेयर और सट्टा बाजार में निवेश करते हैं, तो यह समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
