Budh Asta in Mesh Rashi 2025: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का प्रतीक माना गया है। इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। बुध जब भी गोचर या स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बीच जल्द ही ग्रहों के राजकुमर अस्त होने जा रहे हैं। दरअसल, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध 17 मई 2025 को मेष राशि में अस्त होंगे और फिर 8 जून 2025 को शाम 7:53 मिनट पर उदित होंगे। ऐसे में बुध के उदय होने से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान इन राशियों का भाग्य चमक सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

वृषभ राशि (Taurus Rashi)

बुध के अस्त के साथ वृषभ राशि के जातकों की परेशानियां दूर होने लगेंगी। जो काम बार-बार अटक रहे थे अब उनमें सफलता मिल सकती है। आपकी सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफे के नए अवसर मिलेंगे। खासकर विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शिक्षा से जुड़े छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय वृषभ राशि के लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini Rashi)

बुध खुद मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इन पर बुध का विशेष आशीर्वाद रहता है। इस समय आपके करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। अगर व्यापार में पहले घाटा हो चुका है तो अब लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा और जो लोग किसी आर्थिक योजना में लगे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे।

तुला राशि (Libra Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ है। बुध के प्रभाव से आपके बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे, जिससे कामकाज में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान और उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले आपको सफलता दिलाएंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।