Budh Ast: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या अस्त होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है, आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध 18 मार्च को अस्त हुए हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का संबंध व्यापार, संवाद, गणित चतुरता और तर्क संवाद से होता है। इसलिए बुध ग्रह का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं। कौन सीं हैं ये 3 राशियां…

मेष राशि: बुध का अस्त होना आपके लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपके 11वें भाव में अस्त हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में कम मुनाफा हो सकता है। आय के स्त्रोतों में कमी हो सकती है। कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। वहीं इस दौरान कोई नए निवेश करने से भी बचें, तो बेहतर होगा। क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में कोई टारगेट अधूरा रह सकता है।

उपाय: बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आप विशेष रूप से विष्णु सहस्त्रनाम, दुर्गा सप्तशती का पाठ, और गणेश जी की पूजा करना विशेष फलदायी बताया गया है। पूजा में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना अति लाभप्रद होगा।

वृष राशि: आपके राशि से बुध देव दशम स्थान में अस्त हुए हैं। जिसे जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको जॉब के नए अवसर आते- आते छूट सकते हैं। साथ ही इसलिए इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव होगा और साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं, जिसके कारण आप कड़ी मेहनत व अच्छा प्रदर्शन देने के बावजूद भी कार्यस्थल पर सही मान-सम्मान हासिल नहीं कर सकेंगे और इससे आपका मानिसक तनाव भी बढ़ सकता है। व्यापार में इस दौरान कम मुनाफा हो सकता है।

उपाय: बुध ग्रह को मजबूती प्रदान करने के लिए बुधवार के दिन दान भी किया जा सकता है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए दान करने की वस्तुओं में साबूत मूंग, छोटी इलायची, पालक, हरे वस्त्र, हरे रंग की भोजन सामग्री, और ज्ञानवर्धन किताबें दान कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- हाथ की रेखाओं से जानिए किस फील्ड में मिल सकती है आपको सफलता, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

मिथुन राशि: आपके लिए बुध ग्रह का अस्त होना थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपके नवम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का कम साथ मिलेगा। साथ ही आपके बनते- बनते काम अटक सकते हैं। बिजनेस में कोई डील रुक सकती है। कर्मचारियों से मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है। इस समय आप कोई व्यवसायिक यात्रा भी नहीं करें, तो बेहतर होगा। क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं।

उपाय: बुध को मजबूत करने के हरे रंग की कांच की बोतल में छत पर या घर में जहां पर भी धूप लगती हो वहां पर शुद्ध जल भर कर रख दें। 7 दिन 7 रात तक उसे वहीं रहने दें। इसके बाद इस जल का सेवन करने से भी बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar: इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान, शुरू होने वाला है शनि की ढैय्या का प्रभाव, जानें उपाय