Budh Ast 2024: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा वह समय-समय पर उनकी स्थिति में भी बदलाव होता रहता है और 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं जून माह की दूसरी तारीख को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर वृषभ राशि में ही अस्त हो जाएंगे और 25 जून को रात 8 बजकर 19 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से कई राशि के जातकों को एकाग्रता की कमी, असुरक्षा की भावना जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के पहले और दसवें भाव के स्वामी बुध है और वह नौवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। विदेशी यात्रा का भी अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। रिश्तों के क्षेत्र की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है और वह छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से घर-परिवार में चले आ रहे मतभेद अब समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी का दबाव कम होगा। जिससे आपका तनाव थोड़ा कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप पर्याप्त धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लोन, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी है और वह पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों तो तरक्की में बढ़ोतरी होगी। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो उसमें लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। अपनी तरक्की और धन लाभ से आप संतुष्ट हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की लिहाज से भी बुध का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। दोस्तों या फिर परिवार के साथ किसी ट्रिप में जाने का प्लान बना सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।