Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध को नवग्रह में काफी खास महत्व है। इन्हें बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, निर्णय क्षमता, शिक्षा, व्यापार से लेकर तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। बुध एक राशि में करीब 15 दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। बता दें कि इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है और साल के अंत में धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि में होने से वृषभ राशि में विराजमान अरुण ग्रह के साथ संयोग करके शक्तिशाली षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। बुध-अरुण के द्वारा षडाष्टक योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 दिसंबर को शाम 6 बजकर 35 मिनट पर बुध और अरुण एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण होगा। बता दें कि इस समय अरुण वृषभ राशि में विराजमान है। अरुण एक राशि में करीब 7 साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में करीब 84 साल का वक्त लग जाता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-अरुण का षडाष्टक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में बुध और बारहवें भाव में अरुण विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में उन्नति मिलने के कई योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपको नौकरी से संबंधित की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको आने वाले समय में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नए साल में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। उसके सहयोग से आप भारी भरकम मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। धन अर्जित कर पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। ऐसे में आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से ये अवधि आपको ऊर्जावान और फिट महसूस कराएगी।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-अरुण का षडाष्टक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में अरुण और ग्यारहवें भाव में बुध विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं और लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। आप अपने सपनों को पूरा कर पाने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी अचानक लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। सफल व्यापारी के तौर पर आप उभरकर सामने आएंगे। इसके साथ ही नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रति प्रेम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अपनी दिनचर्या और एक्सरसाइज आदि का ध्यान रखें।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में अरुण और नौवें भाव में बुध संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। नए साल 2026 में जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप की विशेष प्रोजेक्ट या फिर काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। ये यात्राएं चुनौती भरी हो सकती है। लेकिन अंत में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन बेकार के खर्चों से बचकर रहें। व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
