Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग हर 15 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह, एक महीने में वे दो राशियों में भ्रमण कर लेते हैं, जिससे उनकी स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। अब जल्द ही बुध तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां वे 24 अक्टूबर तक रहेंगे। इस अवधि में बुध की अन्य ग्रहों के साथ युति या कोणीय संबंध बनते रहेंगे। खास बात यह है कि करवा चौथ से पहले बुध का यम ग्रह के साथ विशेष संयोग बनने जा रहा है, जिससे केंद्र दृष्टि योग (Kendra Drishti Yog) का निर्माण हो रहा है। यह संयोग 7 अक्टूबर को दोपहर 2:22 बजे बनेगा, जब बुध और यम एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे। इस समय यम मकर राशि में स्थित होंगे। इस विशेष योग का असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है…

12 साल बाद शुक्र और यम बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत,आकस्मिक धन लाभ के योग

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-यम का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। वाणी के बल पर आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। आप नेतृत्व करने का क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल सकता है। एकाग्रता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से जीवन में चल रही परेशानियों से अब राहत मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और उनकी मदद से आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। माता के साथ संबंधों में सुधार होगा, जो मानसिक शांति देगा। वहीं, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है—आप संपत्ति की खरीद या बिक्री कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत और सुखद बना रहेगा। साथ ही, प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने की संभावना है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह अवधि कर्क राशि वालों के लिए उन्नति, शांति और संबंधों में मजबूती का समय हो सकती है।

Dhanteras 2025: 18 या 19 अक्टूबर, कब है धनतेरस? नोट कर लें सही तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

धनु राशि (Saggitrus Zodiac)

इस राशि के जातकों को बुध-यम का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आमदनी में तेजी से वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। मित्र के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप कई कामों में सफल हो सकते हैं। 

शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।