Mercury And Venus Conjunction In Taurus: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और विश्व पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अभी वृष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वहीं 31 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति वृष राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है उनको इस समय उधार धन वापस मिल सकता है। वहीं अगर आप बैंकिंग, मार्केटिंग, मीडिया या बुध ग्रह से जुड़ा कार्य- व्यवसाय करते हैं,तो आपको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र और बुध का संयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। व्यापारी नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे व्यापार का विस्तार होगा और व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। साथ ही इस अवधि में आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और बुध की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है।