Mercury And Venus Conjunction In Taurus: वैदिक ज्योतिष ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अभी अपनी स्वराशि वृष में गोचर कर रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ था। साथ ही इस समय सूर्य के बुध में होने से बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। वहीं 31 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध ने भी वृष राशि में गोचर कर लिया है। जिससे बुध और शुक्र की युति बन गई है, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही राजनीति में सफलता और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन गया है। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव भी आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आप चुनाव जीत सकते हैं। साथ ही आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास सफतला मिलेगी। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

 लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बन रहे हैं। साथ ही मान- सम्मान के कारक सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं आप कई सोर्स से धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से भी लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन स्थान पर बन गए हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आप चुनाव जीत सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024