Shukra And Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 जून को वाणी और व्यापार के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं। तो वहीं 28 जून को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मिथुन राशि में ही उदित होंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह दोनों ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदय होंंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी बातें पहले से अधिक मधुर और प्रभावशाली होंगी। काम धंधा करने वाले लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का उदित होना बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करें तो आपकी सेहत अच्छी होगी। अविवाहितों को अपने जीवन में नए साथी मिलने की संभावना है। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध और शुक्र ग्रह का उदित होना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आप जो भी नया कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। वहीं इस अवधि में व्यापारियों को उधार धन वापस मिलेगा। साथ ही ह अवधि नई जिम्मेदारियां लेने, योग्य पदोन्नति प्राप्त करने या नया करियर शुरू करने के अवसर खोल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शुक्र ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नई व्यावसायिक संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए अपने करियर या निजी जीवन में शानदार अनुभव प्राप्त होंगे। साथ ही आप लोगों को निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ होगा।