वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति की जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। भारत में बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि कांच या फिर शीशा टूटना अशुभ होता है। लोग सोचते हैं की कांच या फिर शीशा टूटने से आने वाले भविष्य में उन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेकन वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई कांच, शीशा या फिर खिड़की और दरवाजे का कांच अचनाक टूट जाए तो यह अपशकुन नहीं होता बल्कि इसका अर्थ है की आपको जल्द ही कोई अच्छी सूचना मिलने वाली है। कांच टूटना अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत होता है।
कांच टूटने का क्या होता है संकेत-
टल सकती है कोई दुर्घटना: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में लगे शीशे का कांच अचानक से टूट जाए तो इसका अर्थ है कि आपके घर पर आने वाला कोई बड़ा संकट टल गया है। इसलिए जानकार मानते हैं की टूटे हुए कांच को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
घर में ना लगाएं ऐसा आइना: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कभी भी गोल या फिर अंडाकार शीशा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि घर में गोलाकार आइना लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मकता में बदल जाती है। इसलिए जानकार मानते हैं कि घर में हमेशा चौकोर आकार का आइना ही लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
पुराना विवाद हो सकता है समाप्त: माना जाता है कि घर में अगर कांच अचानक से टूट जाए तो इसका अर्थ है की आपके घर का कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है तो उनकी सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार आने लगता है।
कांच टूटने पर भूलकर भी ना करें ये काम: वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर घर में अचानक से कांच टूट जाता है तो बेवजह शोर ना मचाए। बल्कि चुपचाप ही कांच के टुकड़ों को घर से बाहर कर दें।