Kabutar Ke Pankh Ke Upay: व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि संपदा पाने के लिए विभिन्न तरह के ज्योतिष संबंधी उपायों को अपनाता है। इन उपायों को वह ग्रह नक्षत्रों की स्थिति या फिर राशि के आधार पर करता है। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है कबूतर के पंख संबंधी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में कबूतर आता है वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। खुशियां कभी छोड़कर नहीं जाती है। लेकिन अगर घर में कबूतर घोंसला रख लेता है, तो उसे अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति अपने जीवन के हर कष्ट से छुटकारा पाने के साथ धन- संपदा पाना चाहता है, तो वह कबूतर के पंख से कुछ खास उपाय कर सकता है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं घर में कैसे कबूतर का पंख रखना होगा शुभ।
घर में ऐसे रखें कबूतर का पंख
धन-धान्य के लिए
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कबूतर का एक पंख ले लें। इसके बाद इसे सफेद या फिर लाल रंग के कपड़े में रखकर लपेट दें। इसके बाद लाल रंग के धागा से सात बार लपेट दें। इसके बाद इसे तिजोरी, अलमारी या फिर धन वाले स्थान में रख दें।
तरक्की के लिए
लंबे समय से नौकरी तलाश कर रहे हैं। लेकिन सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े में एक कबूतर का पंख, एक हल्दी की गांठ और 5 कौड़ी लेकर बांध दें। इसके बाद इसे घर के किसी कोने में रख दें। इस बात का ध्यान रखें घर में आने वाले किसी व्यक्ति की इसपर नजर न पड़ें। ऐसा करने से नौकरी के अलावा बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।

रुका हुआ पैसा वापस पाने के लिए
कई बार किसी को आप जरूरत के समय कुछ पैसे उधार दे देते हैं। लेकिन काफी समय निकल जाने के बाद भी वह पैसे वापस नहीं कर रहा है, तो कबूतर के चार पंख ले आएं। सबसे पहले एक पंख लीविंग रूम के दक्षिण दिशा में रख दें। इसके साथ ही 3 पंखों को घर की अलग-अलग कोने में रख दें। ऐसा करने से कर्ज में दिया हुआ पैसा जल्द वापस मिल जाएगा।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए
अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी सी बात को लेकर अनबन होती रहती है, तो कबूतर का एक पंख लेकर बेडरूम में पूर्व दिशा की ओर वाले कोने में रख दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और गृह क्लेश से छुटकारा मिल जाएगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।