Braj Holi 2024: होली का पर्व आने में पूरे एक माह का वक्त बाकी है। लेकिन ब्रज की होली से संबंधित कार्यक्रम बसंत पंचमी के साथ शुरू हो चुके हैं। ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर होली फूल, गुलाल, लड्डू से लेकर लट्ठमार होली खेली जाती है। हर एक कार्यक्रम का अपना एक महत्व है। उमंग और जोश यहां पर एक अलग दी लेवल में देखने को मिलता है। इस खूबसूरत होली का आनंद लेने से देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। आइए जानते हैं ब्रज की होली का महत्व से लेकर कब कौन सी खेली जाएगी होली…
40 दिन तक चलता है रंगोत्सव
ब्रज का ये पर्व बसंत पंचमी के साथ शुरू हो जाता है। इसकी शुरुआत राधा रानी की जन्मस्थली यानी बरसाना से शुरू होती है। ब्रज के मंदिर में हर रोज सुबह भगवान कृष्ण को अबीर गुलाल लगाने की परंपरा शुरू हो जाती है। होली का ये उत्सव द्वापर युग से मनाया जा रहा है।
लट्ठमार होली होती है खास
लट्ठमार होली राधा रानी के जन्मस्थली में खेली जाती है। ये परंपरा काफी अनूठी मानी जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण होली खेलने बरसाना पहुंच जाया करते थे, उनकी हरकतों से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए राधा और गोपियां उन पर डंडे बरसाती थी। उनके प्रहार से बचने के लिए श्री कृष्ण और उनके मित्र ढालों का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण हर साल लट्ठमार होली बरसाना और नंदगांव के लोगों के बीच खेली जाती है। लट्ठमार होली के एक दिन पहले फाग निमंत्रण दिया था। इसके बाद फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लट्ठमार होली का आयोजन किया जाता है। इस दिन नंदगांव के हुरियारों लट्ठमार होली खेलने के लिए बरसाना आते हैं और यहां की महिलाएं (हुरियारिन) रंग, गुलाल, मिठाई के अलावा लट्ठ से स्वागत करती है।
होली 2024 के मुख्य कार्यक्रम
12 मार्च 2024- फुलेरा दूज, फूलों की होली
17 मार्च 2024- बरसाना से नंदगांव के लोगों के देते हैं फाग का आमंत्रण, बरसाना में लड्डू होली
18 मार्च 2024- बरसाना में लट्ठमार होली
19 मार्च 2024- नंदगांव में लट्ठमार होली
20 मार्च 2024 – रंगभरी एकादशी है। इस दिन मथुरा, द्वारिकाधीश और वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर होली खेली जाती है
21 मार्च 2024- गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी
24 मार्च 2024 – होलिका दहन
25 मार्च 2024 – होली उत्सव, धुलेंडी
27 मार्च 2024- दाऊजी का हुरंगा
2 अप्रैल 2024- वृंदावन के रंगजी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन