Zodiac Sign Career: हर इंसान को सफलता पाने के लिए संघर्ष करने पड़ते हैं। किसी को कम ही संघर्ष में जल्दी सफलता प्राप्त हो जाती है तो किसी को सफल होने में ज्यादा समय लगता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार सफलता कब और कैसे मिलनी है ये ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर निर्भर करता है। किसी को किस्मत से सबकुछ हासिल होता चला जाता है तो किसी को कठोर परिश्रम के बाद ही कुछ मिलता होता है। यहां हम जानेंगे ऐसी 4 राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लड़के-लड़कियों को 30 साल की उम्र तक तो बड़े इम्तिहान देने पड़ते हैं लेकिन इसके बाद का समय काफी अच्छा रहता है।

मेष राशि: इस राशि के जातक काफी मेहनती और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें सफलता मिलने में थोड़ा समय लगता है। इनका शुरुआती जीवन काफी संघर्षशील रहता है। लेकिन 30, 32 और 36 साल की उम्र में इन्हें अच्छी खासी सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 30 से 40 साल की उम्र के बीच का समय आपके लिए बेहद ही शानदार साबित होता है। इस दौरान आप जो कुछ भी करते हैं उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहती है।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को भी 30 साल की उम्र तक कड़े इम्तिहान देने पड़ते हैं। इस दौरान इन्हें अपनी किस्मत का उतना साथ नहीं मिलता। लेकिन 30 साल की उम्र के बाद इनकी मेहनत रंग लाती है। इन्हें इनके हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलता है। (यह भी पढ़ें- सितंबर का महीना इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली, करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के बन रहे योग)

सिंह राशि: इस राशि के जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये काफी मिलनसार स्वभाव के भी माने जाते हैं। इन्हें भी अच्छी सफलता 28 से 32 वर्ष की आयु में मिलने के आसार रहते हैं। लेकिन इन्हें 16 और 24 की उम्र में भी सफलता पाने का अच्छा मौका मिलता है। अगर इस समय का ये अच्छा सदुपयोग कर लें तो ये जल्दी सफल भी हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें- कन्या राशि में दो शत्रु ग्रहों की युति इन 5 राशियों के लिए खतरनाक, रहें सतर्क, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें नहीं?)

तुला राशि: इस राशि के जातकों को 32, 33 और 35 वर्ष की आयु में सफलता मिलने की संभावना रहती है। इस उम्र में ये धनवान बन जाते हैं। लेकिन इससे पहले का समय इनके लिए काफी संघर्षशील रहने की संभावना रहती है।