Blue Moon 2023 In India; अंतरिक्ष में समय-समय पर कई अद्भुत और खूबसूरत घटनाएं होती रहती है। इन घटनाओं का इंतजार देश-दुनिया के लोग बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। खगोलीय घटनाओं के लिए इस साल का अगस्त माह काफी खास है, क्योंकि इस माह में आसमान में दो बार चंद्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक आएगा। बता दें कि 1 अगस्त 2023 को सुपर मून था। वहीं, अगस्त माह के अंत में ही चंद्रमा आम दिनों से काफी बड़ा दिखेगा, जिसे ब्लू फूल मून कहा जा रहा है। जानिए भारत में कब दिखेगा ब्लू मून और इसका ज्योतिष से संबंध
कब दिखेगा ब्लू मून 2023? (Blue Moon 2023 Timing In India)
वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्लू मून 30 अगस्त को रात 9 बजकर 35 मिनट (EDT) पर होगा। वहीं भारतीय समय के अनुसार, 31 अगस्त को तड़के 1 बजकर 35 पर होगा। इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
ग्रहण के एक्सपर्ट और नासा के सेवानिवृत्त खगोल भौतिकीविद् फ्रेड एस्पानक के अनुसार, फुल मून के दिन पृथ्वी के निकटतम दृष्टिकोण के 90 प्रतिशत के भीतर होती है तो इसे ‘सुपरमून’ माना जाता है। ऐसे में इस साल पूरे चार सुपरमून दिखेंगे। यह सूपरमून 3 जुलाई, 1 अगस्त को दिख चुका है। वहीं अब अगले दो सुपरमून 31 अगस्त और 29 सितंबर को होंगे।
पूर्णिमा को ही नजर आता है फुल मून
शास्त्रों के अनुसार, हर मास में पूर्णिमा तिथि आती है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा आम दिनों से अधिक बड़ा और चंमकदार दिखता है।इसलिए फुल मून भी इस जिन नजर आता है।
ब्लू मून का क्या है अर्थ?
फुल मून एक अद्भुत दुर्लभ घटना है, जो तब होती है जब एक कैलेंडर माह में दो पूर्ण चंद्रमा यानी पूर्णिमा होती है। ब्लू मून का मतलब वास्तु में नीला चंद्रमा से नहीं है। हालांकि,यह वास्तव में घटना की दुर्लभता को संदर्भित करता है। ब्लू मून एक महीने में होने वाली दूसरी पूर्णिमा होती है।
ब्लू मून का ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ब्लू मून को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी खास माना जा रह है, क्योंकि यह पूर्णिमा के दिन हो रही है। यह हमें अपने लक्ष्यों को पूरा करने में साथ दे सकता है। पूर्ण चंद्रमा जीवन में प्रकाश के साथ सकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में व्यक्ति अपने काम में अधिक ध्यान दे पाएगा। इसके साथ ही सही रास्ते में चलने के लिए मार्गदर्शन करेगा।