Grahan in July 2018, Chandra Grahan July 2018 Today Time timings in Delhi, Mumbai, Pune, Haryana, Hyderabad, Patna, Bangalore: आगामी 27-28 जुलाई की मध्यरात्रि चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण अपने आप में बहुत ही खास है। खगोल विज्ञान के जानकारों के अनुसार यह 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। मालूम हो कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ऐसे में सूतक का प्रभाव पूरे भारत में रहेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। वहीं, सूर्य ग्रहण की स्थिति में सूतक 12 घंटे पहले लगता है। हिंदू धर्म में सूतक को लेकर तमाम तरह की मान्यताएं हैं। सूतक के दौरान कुछ खास तरह की सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इन सावधानियों का पालन नहीं करने पर दोष लगता है।
बता दें कि चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की रात 11:54 से शुरू होकर रात 3:49 बजे समाप्त होगा। ऐसे में सूतक चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व यानी कि दोपहर 2:54 बजे से शुरू हो जाएगा। कहते हैं कि गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिनों तक रहता है। ऐसे में गर्भवती महिला को इसे लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसके अलावा सामान्य लोगों को भी कई और तरह की सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में 21वीं सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब होगा।
Chandra Grahan 2018 Today LIVE UPDATE: Read Here
Chandra Grahan 2018 Time: दिल्ली, यूपी, बैंगलुरू, चेन्नई और अन्य राज्यों में किस समय होगा अनुमानित सूतक काल, जानिए
कोलकाता– दोपहर 2 बजकर 56 मिनट
दिल्ली- दोपहर 2 बजकर 59 मिनट
मुंबई- दोपहर 2 बजकर 58 मिनट
चेन्नई- दोपहर 3 बजकर 01 मिनट
हैदराबाद- दोपहर 2 बजकर 55 मिनट
पुणे- दोपहर 3 बजकर 02 मिनट
बेंगलुरु- दोपहर 3 बजकर 05 मिनट
अहमदाबाद- दोपहर 3 बजकर 02 मिनट
लखनऊ- दोपहर 2 बजकर 58 मिनट
पटना-दोपहर 3 बजकर 06 मिनट
भोपाल-दोपहर 3 बजकर 03 मिनट
रांची- दोपहर 2 बजकर 56 मिनट
जयपुर-दोपहर 2 बजकर 59 मिनट
चंडीगढ़-दोपहर 3 बजकर 00 मिनट
भुवनेश्वर-दोपहर 3 बजकर 08 मिनट।
अब ज्ञान-विज्ञान का प्रसार होने से चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण संबंधी भ्रांतियां कम हुई हैं। हालांकि, कई लोग आज भी मानते हैं कि इस खगोलीय घटना से स्वास्थ्य और व्यापार पर असर होता है इसलिए वे दान और पुण्य के कार्य करते हैं।