Sapne Me Kala Saap Dekhna: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर कोई व्यक्ति डर जाता है वहीं कुछ सपने देखकर बहुत सुखद एहसास होता है। वहीं कुछ ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में वो ही मतलब हो। साथ ही स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपना सुबह के समय देखा जाता है तो वह सच होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं कि अगर आप सपने में काला सांप देखते हैं तो असल जिंंदगी में उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में काला सांप देखना 

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति सपने में काला सांप देखता है तो इसका मतलब है कि करियर में तरक्की होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा और बड़ी सैलरी मिलेगी। साथ ही साथ बिगड़े हुए काम भी बनने का संकेत मिलता है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही आपको आने वाले दिनों में आपको धनाहानि हो सकती है। साथ ही आने- वाले दिनों में घर- परिवार में लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। वहीं कोई अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। 

सपने में काला सांप को काटते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में काले सांप को काटते हुए देखना धन हानि और खराब वैवाहिक संबंध का संकेत है। साथ ही आने वाले दिनों में आपके कार्य रुक सकते हैं। वहीं काले नाग-नागिन का जोड़ा देखना शुभ माना जाता है।  माना गया है कि यह सपना आपकी किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है। साथ ही साथ ऐसा सपना दिखने पर आपकी कोई दिली मुराद पूरी होने वाली है।

सपने में काले सांप को मारना

यदि सपने में आप किसी काले सांप को मारते हुए देखते हैं तो इस प्रकार के सपने का मतलब होता है कि वह व्यक्ति जल्द अपने शत्रुओं से विजय प्राप्त करने वाला है। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025