टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) इन दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ रही हैं। जहां सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ लड़ाई को लेकर वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आज रश्मि देसाई का 33वां जन्मदिन (Rashmi Desai Age) है। रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में जीटीवी के सीरियल ‘रावण’ से की थी। इससे पहले रश्मि ने भोजपुरी (Bhojpuri Film), गुजराती और मराठी सिनेमा में भी काम किया। इसके बाद रश्मि ने उतरन और दिल से दिल (Dil Se Dil Tak) तक जैसे सुपरहिट शो दिये।

कैसे होते हैं कुंभ राशि वाले: रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी को हुआ है। जन्म डेट के हिसाब से इनकी राशि कुंभ है। इस राशि में जन्में लोग स्वभाव के शर्मीले और शांत होते हैं लेकिन दूसरी ओर वे सनकी और ऊर्जावान हो सकते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना काफी पसंद होता है। इन्हें कभी कभी अकेला रहना पसंद आता है। ये इमोशनल होते हैं जिस कारण अकसर अपने दिल की सुनते हैं। जिस वजह से इन्हें धोखा भी आसानी से मिल जाता है। इस राशि के लोगों को अपना निजी समय और स्थान बेहद प्रिय होता है।

रश्मि देसाई का 2020 का राशिफल: रश्मि देसाई की कुंडली को देखते हुए ये साल उनके लिए अच्छा नजर आ रहा है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुराने घर की खरीद बिक्री से भी रश्मी देसाई को धन लाभ मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अगस्त से इनकी आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। निवास स्थान या नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। विवादों का सामना भी करना पड़ सकता है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच में हेल्थ को लेकर चिंता होगी। लाभ पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचना होगा। साल के आखिरी तीन महीनों में रश्मी देसाई को सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।

13 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं: इस अंक के लोग एक विषय को अलग अलग दृष्टिकोण से देखते हैं। इन्हें बेकार का तर्क वितर्क पसंद नहीं आता। अपने काम से काम रखते हैं। बहुत जल्दी घुलते मिलते नहीं इसलिए मित्रों की संख्या कम होती है। लेकिन ये एक बार किसी से दोस्ती कर लें तो बहुत अच्छे मित्र साबित होते हैं। इनके स्वभाव में रुखापन होता है लेकिन दिल के साफ होते हैं। इनके शत्रु जल्दी बन जाते हैं। इनके लिए शनिवार, सोमवार और रविवार लकी दिन है।