lucky sign in hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके करियर, व्यापार, वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कुछ पर्वत और रेखाएं प्रमुख होती हैं, जिसमें लाइफ रेखा, शनि पर्वत, भाग्य रेखा और ह्रदय रेखा हैं। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी रेखा और पर्वतों के बारे में जिनके हाथ में होने से व्यक्ति नौकरी छोड़कर बड़ा व्यापारी बनता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है और शौहरत की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन रेखा और चिह्नों के बारे में…

बनते हैं बड़े कारोबारी

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर बुध पर्वत पर मछली का निशान बना हो तो ऐसे व्यक्ति को कारोबार में खूब नाम और पैसा कमात है। साथ ही ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। वहीं ये लोग शुरू में नौकरी करते है और फिर नौकरी छोड़कर बड़े कारोबारी बनते हैं। इन लोगों की बातचीत की शैली अनूठी होती है।

शुक्र पर्वत पर हो ये निशान

अगर शुक्र पर्वत पर मछली का चिह्न बने तो ऐसा व्यक्ति बहुत रौबदार और आकर्षक होता है। ऐसे व्यक्ति सेलीब्रेटी होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े उद्योगपति भी बनते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं और व्यापार को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं ये लोग लोकप्रिय होते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

व्यक्ति धनी और बनता है टाइकून व्यापारी

चंद्रमा पर्वत से अगर भाग्य रेखा निकल रही हो और हाथ भारी हो, साथ ही अंगूठा पीछे की ओर झुक रहा हो, वहीं अतीन्द्रिय ज्ञान रेखा उपस्थित हो तो वह व्यक्ति धनी और बड़ा उद्योगपति होता है। साथ ही ऐसे लोग गरीब परिवार में पैदा होकर भी खूब धन कमाते हैं। ये लोग नए- नए आइडिया का प्रयोग करके व्यापार को खूब आगे ले जाते हैं।

देश-विदेश में फैला होता है व्यापार

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर मस्तिष्क रेखा में कोई दोष ना हो साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से छूकर निकल जाए और गुलाबी हो तो ऐसे व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। साथ ही इन लोगों का बिजनेस देश-विदेश में फैला होता है। ऐसे लोग मेहनत के दम पर अपना व्यापार खूब आगे ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025