Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही इस समय उनके प्रवचन इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। महाराज जी के प्रवचन यूथ को काफी पसंद आ रहे हैं। आपको बता दें कि स्वामी प्रेमानंद महाराज राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी के सत्संग में कई छोटे या बड़े सिलिब्रिटी मिल चुके हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि घर के मंदिर में वो कौन सी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि घर के मंदिर में अपने पूर्वजों की फोटो जो लोग रख लेते हैं वो नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही फटी हुई भगवान की तस्वीरें औ फटी हुई किताबें नहीं रखें। ऐसा करने से फिजूल खर्चे बढ़ते हैं। साथ ही सेहत खराब रहती है।
वहीं महाराज जी ने आगे कहा कि भगवान पर चढ़ाएंं हुए सूखे फूलों को कई दिनों तक मंदिर में नहीं रखें। ऐसा करने से धन की बचत नहीं हो पाती है। साथ ही प्रेमानंंद महाराज ने आगे कहा कि भगवान की खंडित मूर्तियों को भी मंदिर में नहीं रखना चाहिए। वहीं पूजा घर में किसी जीवित साधु, संत और धर्मगुरु की तस्वीर नहीं रखेंं। क्योंकि ऐसा करने से जीवन से सुख- समृद्धि चली जाती है।
कौन हैं प्रेमानंद महाराज
संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन से पहले काशी में रहे थे। महाराज जी के बचपन का नाम अनिरुद्ध पांडेय है। महाराज जी का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश के अखरी गांव में हुआ था। बताते हैं महाराज जी ने 13 साल की उम्र से ही घर त्याग दिया था और वह बनारस चले गए थे। महाराज जी के गुरु का नाम श्री गौरांगी शरण जी महाराज है।
