Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन और सत्संग से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनकी बातें सरल और साफ भाषा में होती हैं, आपको बता दें कि संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं और वह वृंदावन के केलीकुंज स्थान पर रहते हैं। स्वामी प्रेमानंद महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। महाराज जी का असली नाम अनिरुद्ध पांडेय है। वहीं महाराज जी के गुरु का नाम श्री गौरांगी शरण महाराज है। महाराज जी समय- समय पर अपने गुरु के मिलने जाते रहते हैं। साथ ही आशीर्वाद लेते हैं।
100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ पड़ेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता आशुतोष शर्मा और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।
वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या अपनी खुशियां और तरक्की के बारे में किसी को बता सकते हैं। जिस पर प्रेमानंद महाराज जी कह रहे हैं कि आप जो भी साधना कर रहे हैं वो किसी को मत बताइएगा। सुबह उठने से लेकर सोने तक की क्रिया के बारे में किसी को मत बताइए। चीजों को गुप्त रखिए। क्योंकि अगर आपने अपनी साधना व्यक्त कर दी तो आपका उठना बंद हो जाएगा। साथ ही सब साधना बंद हो जाएगी। क्योंकि कई लोग कहते हैं कि मैं रात्रि में इतने बजे उठता हूं ये क्रिया करता हूं, तो समझ लो आपकी क्रिया निश्चित ही बंद हो जाएगी और नहीं बताओगे तो यह साधना बहुत लंबी चलेगी।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
प्रेमानंद गोविंद महाराज का जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। वहीं बताते हैं इन्होंने काफी कम उम्र में ही भगवत मार्ग चुन लिया था। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज कई साल तक काशी में रहे थे।
