Bhagavad Gita In Hindi: श्री भगवत गीता उपनिषदों का सार है। जब महाभारत युद्ध हो रहा था, तो तब रणभूमि में ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया था। यही ज्ञान की बातें गीता में बताई गई है। कहा जाता है कि गीता को पढ़ने से व्यक्ति को नई-नई जानकारियां मिलने के साथ-साथ उसके पूरे जीवन का एक अलग ही तरह से विकास होता है। उनके सोचने का नजरिया बदल जाता है। यह ज्ञान व्यक्ति को कठिन से कठिन समस्या से आसानी से निकाल सकता है।
श्री भगवत गीता में ही ऐसे कुछ श्लोकों के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाकर व्यक्ति जीवन की छोटी से छोटी खुशी को पा सकता है। दुनिया में सबसे अधिक आध्यात्मिक और दार्शनिक ग्रंथ गीता के श्लोक समंदर से एक श्लोक आपके सामने लाए है जिसमें एक ऐसी चीज के बारे में बताया है , जो सबसे ज्यादा कीमती होती है। एक बार अगर ये चीज हाथ से निकल जाती है,तो पूरा जीवन बेकार होता है।
श्लोक
आयुषः क्षण एकोऽपि सर्वरत्नैर्न न लभ्यते।
नीयते स वृथा येन प्रमादः सुमहानहो॥
अर्थ- आयु का एक क्षण भी संसार के सब रत्न देने पर भी नहीं मिल सकता। इसलिए बहुमूल्य जीवन को जो व्यर्थ खोता है, तो वह भयंकर प्रमाद को सहता है।
भगवान कृष्ण ने इस श्लोक के माध्यम से कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुत ही बहुमूल्य होता है। यह योनि काफी मशक्कत के बाद सिर्फ एक बार ही मिलती है। ऐसे में व्यक्ति को अपने जीवनकाल को बेहद खूबसूरत तरीकों से जीना चाहिए। जीवन का हर क्षण बहुत ही कीमती होता है जिसे किसी भी रत्न, आभूषण या अन्य चीज से तौला नहीं जा सकता है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन के एक-एक क्षण को खुशनुमान बनाना चाहिए। हमेशा ऐसे कर्म करने चाहिए, जो आपको बेकार न लगे। व्यक्ति को अपने इस जीवन को बेकार में बर्बाद नहीं करना ताहिए। दूसरों का दिल दुखाना, वाद-विवाद करना, दूसरों की बुराई करना, चोरी करना या फिर कोई ऐसा कार्य करना, जो धर्म संगत न हो। उन्हें हमेशा करने से बचना चाहिए। जीवन के हर एक क्षण को आपको खुश होकर जीना चाहिए। हर किसी के जीवन में कठिनाइयां, चुनौतियां आती है। लेकिन ऐसे समय में टूट कर गलत रास्ते में चलने के बजाय उनसे लड़कर जीतना चाहिए। जीवन के हर एक पल को जीना चाहिए। जिसके अंत आने पर आपको किसी भी चीज का मलाल न रह जाए।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।