Bhadrapada Purnima 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास का समापन पूर्णिमा तिथि के साथ के साथ होती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भाद्रपद पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। इस दिन स्नान दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इसलिए स्नान दान एक ही और दूसरे दिन व्रत रखने का विधान है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि चंद्र देव के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। जानिए भाद्रपद पूर्णिमा तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

भाद्रपद पूर्णिमा 2023 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 28 सितंबर 2023, गुरुवार को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 29 सितंबर 2023, शनिवार को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक है।

कब है भाद्रपद पूर्णिमा व्रत 2023?

भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत 28 सितंबर 2023, गुरुवार को रखा जाएगा, क्योंकि इस दिन शाम के समय चंद्रोदय होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। 28 सितंबर को चंद्रोदय शाम 05 बजकर 42 मिनट पर होगा।

कब है भाद्रपद पूर्णिमा 2023 का स्नान-दान?

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्नान -दान 29 सितंबर 2023, शुक्रवार है। स्नान उदया तिथि के समय किया जाता है। इसलिए 29 सितंबर को सुबह के समय स्नान करने के साथ दान दे सकते हैं।

भाद्रपद पूर्णिमा पर रहेगा पंचक

26 सितंबर की रात से पंचक शुरू हो रहे हैं, जो 30 सितंबर को समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में इस बार अग्नि पंचक पूर्णिमा के दिन दिनभर रहेंगे।

भाद्रपद पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत पर रवि योग बन रहा है। रवि योग सुबह 06 बजकर 12 मिनट से रात 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

भाद्रपद पूर्णिमा स्नान पर बन रहे हैं शुभ योग

भाद्रपद पूर्णिमा स्नान के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग बन रहा हैंं। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 11 बजकर 18 मिनट से 30 सितंबर को 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

भाद्रपद पूर्णिमा 2023 चंद्र अर्घ्य समय

28 सितंबर को चंद्र देव की पूजा के बाद अर्घ्य दिया जाएगा। शाम 05 बजकर 42 मिनट को अर्घ्य दे सकते हैं। इस दिन चंद्र देव को जल,दूध, अक्षत, सिंदूर और फूल अर्पित कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।