Bhadrapada 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठा माह को भाद्रपद का महीना कहा जाता है। इसे भादौ मास कहा जाा है। इस बार भाद्रपद मास 31 अगस्त से लेकर 29 सितंबर तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस मास कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अजा एकादशी, कजरी तीज से लेकर अमावस्या तिथि, हरतालिका तीज पड़ रही है।
भाद्रपद महीना में भगवान कृष्ण की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस मास श्री गणेश की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी, क्योंकि इस माह गणेशोत्सव शुरू हो रहा ह। जानिए इस माह पड़ने वाले तीज-त्योहार और करें इन देवी-देवताओं की पूजा।
भाद्रपद का महत्व (Importance of Bhadrapada 2023)
भादौ मास में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस मास में श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को हर तरह के कष्टों, पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धर्मग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद महीने में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ नैवेद्य चढ़ाने के साथ शंख में गंगाजल, दूध भरकर अभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद माग में गणेशोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, भादौ मास में भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी के कारण इ मास में पूरे 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान गणपति बप्पा को भक्तगण अपने घरों में धूमधाम से स्थापित करके पूजा करते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन उनका विसर्जन किया जाता है।
भाद्रपद में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार (Bhadrapada 2023 Vrat Tyohar)
1 सितंबर , शुक्रवार- भाद्रपद मास आरंभ
2 सितंबर, शनिवार- कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, हेरंब संकष्ठी चतुर्थी
3 सितंबर, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
6 सितंबर, बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी,
7 सितंबर, गुरुवार- जन्माष्टमी, दही हांडी
10 सितंबर, रविवार- अजा एकादशी, एकादशी
12 सिंतबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत
13 सितंबर, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर, गुरुवार- भाद्रपद अमावस्या, भादो अमावस्या, दर्श अमावस्या
17 सितंबर, रविवार- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश)
18 सितंबर, सोमवार- हरतालिका तीज
19 सितंबर, मंगलवार- गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
20 सितंबर, बुधवार: ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी
22 सिंतबर, शुक्रवार- ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दुर्गा अष्टमी
23 सितंबर, शनिवार- राधा अष्टमी
25 सितंबर, सोमवार- पार्श्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी
26 सितंबर, मंगलवार- वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी
27 सितंबर, बुधवार- बुध प्रदोष व्रत
28 सितंबर, गुरुवार- गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, मीलाद-उन-नबी
29 सितंबर, शुक्रवार- पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा

