Black Color: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही शनिवार का दिन शनिदेव और शनि ग्रह का माना जाता है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह से पूजा करते हैं। इसके साथ ही अधिकतर लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं, क्योंकि शनिदेव को काला रंग अति प्रिय है। लेकिन क्या आप शनिवार के दिन काला रंग पहनने के विभिन्न तरह के लाभ भी मिलते है? शनिवार के दिन काला रंग के कपड़े पहनने से जीवन के कई कष्ट दूर होने के साथ कुंडली में शनि की स्थिति भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं किशनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से क्या लाभ मिलता है।

ज्योतिष में क्या है काले रंग का अर्थ?

काला रंग सभी रंगों में से सबसे गहरा रंग होता है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं में छाए अंधेरे को दर्शाता है। काला रंग शक्ति और साहस का भी प्रतीक है। यह मजबूत व्यक्तियों के लिए उत्तम रंग है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग सुरक्षा का रंग होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है। इसके साथ ही इसका संबंध हमारे मूल चक्र से भी है। इसके अलावा काला रंग शनिदेव से संबंधित है।

शनिवार को काले रंग के कपड़े पहनने के लाभ

  • शनिवार के दिन काला रंग पहनने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है शनिदेव को प्रसन्न करना। शनिवार का स्वामी शनि को माना जात है।
  • शनिवार को काला रंग पहनने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
  • यह आपकी कुंडली से शनि के दुष्प्रभाव को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
  • शनि के प्रभाव से जातक के अपने पिता के साथ अधिक रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में काले रंग के कपड़े पहनने से पिता के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं।
  • शनिवार के दिन काले कपड़े पहनने से शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती साढ़े सात साल की होती है। इस अवधि में जातक को सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनिवार के दिन काला रंग पहनने से साढ़े साती के बुरे प्रभावों से निपटने में मदद मिलती है।
  • शनिवार के दिन काले कपड़े पहनने से स्वास्थ्य सही होता है, क्योंकि शनि और सेहत का काफी गहरा संबंध है।
  • शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनिदेव तेज बुद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में जातक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट हो सकते हैं।
  • शनिवार को काला रंग पहनते हैं, तो आप आर्थिक संकट से छुटकारा मिला है। शनिदेव की कृपा से अपार धन-संपदा के साथ भाग्य का भी आशीर्वाद मिलता है।
  • शनि को विलासिता का ग्रह है। इसलिए काला रंग विलासिता को आकर्षित करता है। यदि आप शनिवार के दिन काले कपड़े पहनते हैं, तो आप धन-धान्य से भरपूर जीवन व्यतीत करेंगे।
  • शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में आने वाली हर चुनौती से निपटने में मदद मिलती है।
  • आपको अच्छा जीवनसाथी मिलने में भी सौभाग्य का अनुभव होगा। शनिदेव की कृपा से सुखी वैवाहिक जीवन बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।