Basant Panchami 2025 Date, Puja Timings: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन ज्ञान की देव मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के रचनाकर ब्रह्मा जी ने इसी दिन ज्ञान, विद्या, संगीत की देवी मां सरस्वती को प्रकट किया था। इसी के कारण बसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। बसंत पंचमी को वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन 2 विशेष योगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

बसंत पंचमी तिथि 2025 (Basant Panchami 2025 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर होगी। साथ ही  इसका समापन 03 फरवरी को प्रातः 06 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। क्योंकि  3 फरवरी को सूर्योदय का स्पर्श होते ही पंचमी तिथि समाप्त हो रही है जिससे माघ शुक्ल पंचमी तिथि का क्षय माना जा रहा है।

बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Shubh Muhurat)

पंचांग के मुताबिक 2 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक पूजा कर सकते हैं।  इस दिन पूजा के लिए लगभग 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा।

बन रहे ये शुभ योग

इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में इन दोनों योगों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इन योगों में पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है।

बसंत पंचमी की पूजा का महत्‍व

इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और धन का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने के साथ पीले रंग का भोग लगाता शुभ माना जाता है, क्योंकि मां को पीला रंग अति प्रिय है।  बसंत पंचमी पर शिक्षा और संगीत से जुड़े लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं। वे ज्ञान की देवी से बुद्धि और विद्या की कामना करते हैं। वहीं स्कूलों और कॉलिज में शिक्षक और छात्र दोनों ही इस दिन सरस्वती पूजा में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025