Saraswati Puja 2024: वैदिक पंंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल सरस्वती पूजा 14 फरवरी को होगी। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए जो लोग इस दिन मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करते हैं, उन्हें ज्ञान और सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार होता था। साथ ही इस दिन गुरुकुलों में शिक्षा देने की शुरूआत भी की जाती थी। वहीं बंसंत पंचमी के दिन 30 साल बाद शश महापुरुष राजयोग बन रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं इस महासंयोग में माता सरस्वती की पूजा-अर्चना और कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से करियर और शिक्षा में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

मांं सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

1- अगर कोई छात्र पढ़ाई में कमजोर है तो इस दिन शिक्षा से जुड़ी हुई चीजों का दान गरीब बच्चों या जरूरतमंदों को करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती का विशेष कृपा प्राप्त होगी।

2-  अगर आप मां सरस्वती से शिक्षा और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें और फिर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करें। साथ ही  ‘ॐ ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।।’ मंत्र का जाप करें। वहीं माता सरस्वती को पीले पुष्प और पीली मिठाई का भोग लगाएं। वहीं अंत में सरस्वती चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होंगी। 

3- अगर किसी छात्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता हो तो छात्र बसंत पंचमी के दिन स्टडी रूम या स्टडी टेबल पर मां सरस्वती का एक फोटो रखें। वहीं प्रतिदिन रोज शिक्षा शुरू करने से पहले मां सरस्वती का ध्यान करके पढ़ाई शुरू करें। बस ध्यान रखें के मां सरस्वती का फोटो या तस्वीर दक्षिण दिशा में न लगाएं।

4- करियर और शिक्षा में तरक्की पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से करियर और शिक्षा में तरक्की के योग बनेंगे। 

5- वहीं अगर किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन में कलह रहती हो तो इस दिन भगवती रति और कामदेव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024