Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं और वह वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह राधा रानी से अनन्य भक्त हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। व्यक्तित्व में सुधार के साथ ही प्रेमानंद जी सुखद जीवन जीने की शैली भी हमें सिखाते हैं। महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है, और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं। वहीं महाराज जी भक्तों को श्री जी का प्रसाद देते हैं। आपको बता दें कि लोग बताते हैं कि महाराज जी की दोनों किडनी खराब हैं। वहीं महाराज जी रोज सुबह भ्रमण के लिए निकलते हैं, जहां लोग उनके दर्शन करते हैं।
ज्योतिष, तंत्र और वशीकरण का प्रभाव क्या सच में मनुष्य पर पड़ता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला उत्तर
वहीं बताया जाता है कि उन्होंने छोटी उम्र से ही सन्यास ले लिय़ा था और वह काफी साल काशी में रहे थे। वहीं इस समय वह वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह रोज सत्संग करते हैं और लोग सत्संग में आपक प्रश्न करते हैं, जिसका वह उत्तर देते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। साथ ही कई फिल्म और खेल जगत के सेलिब्रिटी महाराज जी से भेंट कर चुके हैं। जिसमें अशुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि घर में कुत्ता पालना चाहिए या नहीं, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि आपने कुत्ता पाला और आप उसको दुलार कर रहे हैं और प्यार कर रहे हैं, यह करना चाहिए। क्योंकि सब जीव भगवान ने बनाएं हैं। इसलिए सबका जीने का अधिकार है और सबको प्यार दुलार मिलना चाहिए। लेकिन उसकी स्थिति के अनुसार होना चाहिए। कुत्ते को भोजन दे दीजिए और वह बीमार हो जाए तो उसकी दवाई करा दीजिए। लेकिन ये नहीं कि उसको अपनी रसोई में ले रहे हो और साथ सुला रहे हो। कुत्ता घर का द्वारपाल होता है। इसलिए कुत्ते को घर के द्वार पर ही पालना चाहिए। क्योंकि शास्त्र प्रमाण के साथ चलना पड़ेगा।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
परम पूज्य प्रेमानंद माहाराज जी का जन्म कानपुर के एक गांव सरसों में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। साथ ही इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।