Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रहते हैं। साथ ही वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं और वह राम कथा करते हैं। आपको बता दें कि उनका भक्तों की समस्या बताने का भी उनका अनूठा तरीका है। लोगों के मुताबिक वह भक्तों का समस्या को पहले से ही पर्चे पर लिख देते हैं। वहीं आपको बता दें कि अभी हाल फिलहाल में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि पितृ दोष और पितृ ऋण को दूर करने के क्या उपाय हैं। आइए जानते हैं…

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बता रहे हैं जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हो तो वो लोग श्राद्धों के 15 दिन तक उनको जल दें। साथ ही दक्षिण दिशा में रोज एक दीपक जलाएं। साथ ही 15 दिनों तक दक्षिण दिशा में भोजन रखें। साथ ही अपने पूर्वजों से प्रणाम करके बोले जो हमसे भूल हुई है। उसे माफ करें। साथ ही आचार्य जी ने आगे बताया कि अपने पूर्जवों के नाम से त्रिपिंडी श्राद्ध, गया श्राद्ध और ब्रह्म कपाल श्राद्ध करना चाहिए। वहीं पितृ गायत्री का सवा लाख बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। 

वहीं एक भक्त ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा कि मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जाए, जिस पर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्र कहते हैं कि जो व्यक्ति रोज अपने मुख्य द्वार की देहली पूजता है। मतलब उसकी रोज साफ- सफाई करता है। पवित्र रखता है, तो ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही जीवन में संपन्नता भी बनी रहती है। महाराज जी ने आगे बताया कि जो व्यक्ति गाय को प्रतिदिन रोटी और गुड़ खिलाता है। उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। इसलिए पहली रोटी गाय की जरूर निकालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

जानिए, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन हैं

बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ागंज गांव में हुआ था। वहीं इनके पिताजी का नाम रामकृपाल गर्ग था। साथ ही माता जी का नाम सरोज गर्ग है, जोकि एक ग्रहणी हैं। वहीं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024