हर कुंवारी लड़की की यह इच्छा होती है कि उसे अच्छा दूल्हा(जीवनसाथी) मिले। ऐसा दूल्हा जो उसका सम्मान करता हो, जो उससे बहुत प्यार करता हो। साथ ही पूरा जीवन एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो। माता-पिता अपनी लड़की लिए सदैव योग्य दूल्हा ही ढूंढते हैं। इन सबके बीच ज्योतिष शास्त्र में दूल्हा-दुल्हन के बारे में काफी कुछ बताया गया है। किसी कुंवारी लड़की को उसकी राशि के हिसाब से कैसा दूल्हा मिलेगा, इसके बारे में भी बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि राशि के हिसाब से किस लड़की को कैसा दूल्हा मिलने की मान्यता है।
मेष: इस राशि की लड़की को सुंदर और पढ़ा-लिखा दूल्हा मिलने की बात कही गई है। कहते हैं कि इनके वर धार्मिक स्वभाव के होते हैं।
वृषभ: ज्योतिष के अनुसार, इस राशि की लड़की को अपेक्षाकृत कम पढ़ा-लिखा वर मिलता है। इनके पति अपने जीवन में काफी संघर्ष किए हुए होते हैं।
मिथुन: माना जाता है कि मिथुन राशि वाली लड़कियों को घंमडी पति मिलते हैं। कहते हैं कि इनको बात-बात पर क्रोध भी आता रहता है।
कर्क: इस राशि की लड़कियों के पति उनका काफी सम्मान करते हैं। हालांकि उनके मुताबिक चीजें नहीं होने पर क्रोध भी खूब करते हैं।
सिंह: कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियों को काफी सम्मान देने वाले पति मिलते हैं। साथ ही इनसे बहुत अच्छी संतान प्राप्ति भी होती है।
कन्या: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन्हें चंचल स्वभाव के पति मिलते हैं। ये सुंदर होते हैं। साथ ही इनके कुछ अफेयर्स होने की बात भी कही जाती है।
तुला: कहते हैं कि तुला राशि की लड़कियों के पति बात-बात पर नाराज होने वाले होते हैं। लेकिन ये अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी गंभीर होते हैं।
वृश्चिक: माना जाता है कि इनके पति काफी अच्छी बातचीत करना जानते हैं। साथ ही इनके रोमांटिक होने की बात भी कही गई है।
धनु: धनु राशि की लड़कियों को भाग्यशाली पति मिलने की बात कही गई है। कहते हैं कि ये अपनी पत्नी की बात सुनने को तैयार रहते हैं।
मकर: इस राशि की लड़कियों को मधुर स्वभाव वाले पति मिलने की मान्यता है। इनके पति में मुश्किल समय का सामना करने की क्षमता होती है।
कुंभ: कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियों के पति तुनक-मिजाज होते हैं। इन लोगों को अकेले रहना ज्यादा पसंद आता है।
मीन: इन्हें सुंदर और सुशील पति मिलने की बात कही गई है। साथ ही इनके पति आर्थिक रूप से काफी सम्पन्न होते हैं।


