Auspicious Yog On Diwali: देशभर में दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा की जाती हैं और पूरे घर को दीयों, लाइटों आदि से सजाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की दिवाली काफी खास है, क्योंकि इस दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। बता दें कि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही तुला राशि में सूर्य और चंद्रमा की हो रही है। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, साथ ही 16 और 17 नवंबर को रूचक और युक्त योग का निर्माण हो रहा है, जो दिवाली के दिन भी हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव डालेंगे। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 500 सालों के बाद बन रहा है। माना जा रहा है कि इस शुभ योग के बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दिवाली का दिन किन राशियों के लिए अच्छा होगा…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

दिवाली में शुभ योग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो किसी की सलाह लेकर लगा सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन और लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। परिवार के साथ खुशनुमा समय बीत सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों को भी लाभ ही लाभ मिल सकते हैं। दिवाली पर अद्भुत योग बनने से इन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति तेज होगी और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। वाहन, संपत्ति, मकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति, बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि के कुंभ राशि में विराजमान रहने के साथ इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं जिसके कारण मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे आने वाले समय आपको लाभ ही लाभ मिल सकता है। करियर की दृष्टि की बात करें, तो काफी अच्छा जाने वाला है। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के बल से उच्च अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें