Happy New Year: नया साल 2022 का आगाज हो चुका है और नए साल से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी इंसान की जिंदगी में शुभ समय तब आता है, जब ग्रह गोचर का अच्छा योग बनता है और उन्हीं ग्रहों की दशा भी चल रही हो, तो तो सोने पर सुहागा जैसा हो जाता है। मान्यता के अनुसार शुभ योग से इंसान की किस्मत बदल जाती है और उसे हर क्षेत्र में सफलता हाथ मिलती है।

 दरअसल ऐसे ही कुछ खास शुभ योग 2022 में बनने जा रहे हैं और इन शुभ योगों के निर्माण होने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। आइए जानते हैं 2022 में कौन कौन से शुभ योग बनने वाले हैं। 

बुधादित्य योग:

साल 2022 के लगभग मध्य में में सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग 8 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2022 तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है। इस योग के कारण बुध और सूर्य से प्रभावित जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार यह योग व्यक्ति को मान, सम्मान, प्रतिष्ठा दिलाता है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो इस दौरान उनकी किस्मत चमक सकती है। उनको कोई नया पद मिल सकता है। हांलाकि यहां पर देखने वाली बात यह है कि व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और बुध किस राशि में स्थित हैं और उनकी स्थिति कैसी है।

शश योग:

शश योग अप्रैल, 2022 से 12 जुलाई, 2022 तक बनेगा। आपको बता दें कुण्डली में जब शनि स्वराशि (मकर,कुम्भ) में हो, अथवा शनि अपनी उच्च राशि तुला में होकर, कुण्डली के केन्द्र भावों में स्थित हो, उस समय यह योग बनता है। यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। इस दौरान शनि देव की सभी राशियों के ऊपर कृपा रहेगी। खासकर जो लोग सरकारी अफसर, वकील, और जज हैं उनको विशेष फायदा होगा। साथ ही जो लोग भूमि- भवन से जुड़ा हुआ व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें फायदा होने से आसार हैं।

रूचक योग:

रूचक योग 26 फरवरी, 2022 से 7 अप्रैल, 2022 के बीच बनेगा। ज्योतिष के मुताबिक यह योग मंगल के स्वराशि में उच्च होने से बनता है। इस योग के प्रभाव से मंगल से प्रभावित जातकों के लिए अधिक लाभकारी साबित होगा। साथ ही जो लोग सेना, पुलिस, डॉक्टर, इंजीनियर के कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें इस योग के निर्माण से विशेष फायदा होगा।

गुरु-मंगल योग:

वैदिक ज्योतिष में इसे बेहद शुभ फलदायी योग माना जाता है। इस योग का निर्माण मंगल और बृहस्पति ग्रह के मिलने से होता है। यह योग साल 2022 के मई महीने में मीन राशि में बनने जा रहा है। इस योग के बनने से मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल और गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी है उनको फायदा हो सकता है। इस योग के निर्माण से जीवन में समृद्धि, करियर में उन्नति के साथ साथ दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।  

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022