फ्यूचर पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस साल दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग बना हुआ है। जो सुख- समृद्धि में वृद्धि का सूचक माना जा रहा है। क्योंकि शनि, गुरु, बुध और शुक्र अपनी स्वराशि में विराजमान हैं। जिससे इन ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और करियर में तरक्की के प्रबल योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं… 

वृष राशि: आप लोगों के लिए ग्रहों की यह स्थिति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली आपके लाभ स्थान पर गुरु ग्रह स्थित हैं। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप शनि देव के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शुक्र देव के प्रभाव से इस समय आपकी सुख संपदा में वृद्धि होगी। साथ ही ऐश्वर्य में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि: चार ग्रहों के स्वराशि होने से आप लोगों को इस दौरान करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु बृस्पति आपके तीसरे स्थान में स्थित हैं और शनि ग्रह आपके लग्न स्थान में स्थित हैं। इसलिए कई दिनों से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है। वहीं अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

2

तुला राशि: गुरु, शनि, बुध और शुक्र ग्रह का स्वराशि में भ्रमण करना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आप प्रापर्टी खरीदना मन बना सकते हैं। साथ ही  आपकी कुंडली में शश नाम का राजयोग बन रहा है। जिससे आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार शनि देव से जुड़ा है- जैसे लोहा, पेट्रोल, ऑयल या खनिज, तो आपको विशेष लाभ होता दिख रहा है। साथ ही दिवाली बाद आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।