Astrology: मान्यता के अनुसार अक्सर लोग अपने हाथ में लाल रंग का धागा पहनते हैं। किसी भी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में कलावा यानि की लाल धागा बांधने की परंपरा है। कहा जाता है कि लाल धागा शुभ होता है।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल धागा पहनने के कई फायदे भी हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि किन राशियों के लोगों को लाल धागा नहीं पहनना चाहिए।
लाल धागा पहनने के फायदे
मान्यता के अनुसार हाथ में कलावा या लाल धागा बांधने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। वहीं राम भक्त हनुमान जी भी कृपा प्राप्त होती है। कलाई में लाल रंग बांधने से मंगल देव कुंडली में मजबूत स्थिति में होते हैं। इससे धन आदि लाभ भी हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल धागा पहनना शुभ माना जाता है। इससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्चा का संचार बना रहता है,जिसका जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
लाल धागा किसे नहीं पहनना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव कुंभ और मीन राशि के स्वामी होते हैं। कहा जाता है कि शनि देव को लाल रंग प्रिय नहीं है। यही कारण है कि शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल का दान किया जाता है। वहीं शनिवार के दिन काला कपड़ा भी पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के जातकों को लाल धागा या लाल रंग का कलावा नहीं पहनना चाहिए। इस राशि के लोगों को नीले रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए।
किसे पहनना चाहिए लाल धागा?
मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि के जातकों को लाल धागा या कलावा बांधना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस राशि के जातकों को लाल धागा बांधने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
हाथ में धागा बांधने के वैज्ञानिक कारण
हाथ में धागा बांधने की मान्यता के अनुसार वैज्ञानिक कारण भी है। हाथ में धागा बांधने से आर्ट अटैक, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।