धन-दौलत की चाहत हर किसी को होती है, इसे अर्जित करने के लोग जिंदगी भर मेहनत करते हैं। लेकिन कुछ को इसका शुभ फल मिलता है तो कई खाली हाथ रह जाते हैं। इसके लिए लोगों को लगता है कि उनकी मेहनत काफी नहीं है। कुशाग्र बुद्धि की वजह से वे अपने क्षेत्र में कम उम्र में ही बड़े मुकाम हासिल कर लेते हैं और अपार धन-दौलत कमा लेते हैं।
हालांकि, सफलता और धन-दौलत के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, किस्मत भी जिम्मेदार होती है। ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं सभी राशियों के अपने स्वामी ग्रह होते हैं। जानकार मानते हैं कि राशि के अनुसार पता चल जाता है कि व्यक्ति कितनी धन-दौलत कमा पाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मामले में तीन राशि के लोग जन्म से ही काफी भाग्यशाली होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –
वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। वृषभ राशि के जातक साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि के लोग बेहद भाग्य वाले होते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जिन्हें विलासिता और धन-दौलत प्रदान करने वाला माना जाता है। यही कारण है कि माना जाता है वृष राशि के लोगों का जीवन सदैव ऐशो-आराम के साथ गुजरता है।
मकर राशि (Capricorn): ज्योतिषचार्य के मुताबिक इस राशि के लोगों पर शनि देव का प्रभाव रहता है। इसकी किस्मत काफी अच्छी होती है। मकर राशि के जातक ईमानदार, मेहनती और दिल के साफ होते हैं। इस राशि के लोगों को अच्छा लीडर माना गया है। चूंकि ज्योतिष के मुताबिक मकर राशि के लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
कर्क राशि (Cancer): ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं, ऐसे में चंद्रमा मजबूत होने के कारण इस राशि के लोग जिस भी कार्य को करने की ठानते हैं तो पूरे मन और लगनशील होकर उस कार्य को करते हैं। इस राशि के लोग काफी तेज दिमाग के और ईमानदार होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये बहुत जल्दी सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं।