वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों में कोई न कोई व्यक्ति जरूर जन्मा होता है। साथ ही इन 12 राशियों से जुड़े जातक का नेचर, व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही उनकी पसंद और ना पसंद भी भिन्न- भिन्न होती है। 


आज हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक स्वार्थी माने जाते हैं। साथ ही ये लोग पहले अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। अगर ये एक बार नाराज हो गए तो अपने दोस्तों को भी धोखा देने से पीछे नहीं हटते। इन लोगों के अधिकतर संबंध स्वार्थ से ही जुड़े होते हैं। हालांकि इस नेचर के चलते ये लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। जानिए ज्योतिष अनुसार मतलबी राशियां…

मिथुन राशि: इस राशि के जातक बातचीत करने में बेहद कुशल होते हैं। ये लोग अधिकतर वहां स्वार्थी बन जाते हैं जहां इनकी सबसे ज्यादा बात मानी जाती है। अगर आपका कोई दोस्त या साथी इस राशि से जुड़ा है तो आपको उनको सहना होगा और हमेशा उनकी हर बात को सुनना होगा। यदि आपने इनसे जरा भी तर्क-वितर्क किया तो ये अपनी दोस्ती तोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं करते। इन्हें खुद का सम्मान सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ये लोग अपनी खुशी के लिए अपनों को कभी भी धोखा दे सकते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातक हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहना चाहते हैं। ये लोग असुरक्षित और महत्वाकांक्षी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी लाइमलाइट को चुराने की कोशिश करता है तो ये उसे नीचे गिराने की हर संभव कोशिश करेंगे। इस स्थिति में ये अपने दोस्तों को भी माफ नहीं करते। ये लोग अकसर तब मतलबी बन जाते हैं जब इनका अधिकार बांटने की कोई कोशिश करे। ये लोग तरक्की को देखकर सामने वाले को सलाम करते हैं, इन्हें अपना सम्मान बहुत प्यारा होता है। ये लोग स्वभाव से भी मतलबी माना जाता है। ये अपना काम सफल बनाने के लिए कभी भी धोखा दे सकते हैं। ये लोग अपने फायदे की बात पहले सोचते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

कन्या राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातक धोखा देने में माहिर होते हैं क्योंकि ये भी काफी मतलबी माने जाते हैं। ये अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जहां बात इनके लाभ की हो वहां ये किसी का भी लिहाज नहीं करते हैं। समय आने पर ये लोग अपने दोस्तों का अपमान करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। ये लोग सामने वाले की तरक्की देखकर सलाम करते हैं। हालांक ये दयावान जरूर होते हैं। ये किसी गरीब की मदद करने को भी तैयार रहते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022