ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों के हाल का हर व्यक्ति के जीवन में काफी महत्व है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की दशा अच्छी नहीं होती उसे अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामनाा करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति के चेहरे से उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों का हाल जाना जा सकता है? जी हां, इसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। कुछ लोगों की आंखों से चमक अचानक गायब होने लगती है। साथ ही उन्हें काफी थकान भी महसूस होती है। इसके अलावा शरीर से अजीब सी महक आने लगती है। और आत्मविश्वास काफी गिर जाता है। इसे कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा के कमजोर होने का संकेत माना गया है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए दोनों हाथ ऊपर उठाकर ‘ऊं’ का उच्चारण करने के लिए कहा गया है। साथ ही चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह भी दी गई है। ऐसा करने से लाभ मिलने की मान्यता है। कई बार चेहरा सख्त और रूखा हो जाता है। साथ ही चेहरे पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं और चेहरे पर कील-मुंहासे भी आने लगते हैं। इसे कुंडली में मंगल ग्रह के खराब होने की संकेत माना गया है। इन लोगों को मीठा कम खाने की सलाह दी गई है।
कई बार आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं। त्वचा रूखी होने लगती है। बाल सफेद होने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कुंडली में चंद्रमा की दशा कमजोर होने की वजह से होता है। इस स्थिति से बचने के लिए ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप करने के लिए कहा जाता है। साथ ही व्यक्ति को अत्यधिक मात्रा में पौधे लगाने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा अधिक मात्रा में पानी पीने से भी लाभ मिलता है।


