Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और उसके जीवन के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिष की मानें तो कुछ अक्षर ऐसे होते हैं जिनसे जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों की तरक्की होने लगती है। इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।

नाम का पहला अक्षर D हो तो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अत्यंत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये अपने ससुराल वालों के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में धन संबंधी दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़े। ये करियर में भी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। पति के लिए ये लकी साबित होती हैं।

नाम का पहला अक्षर G हो तो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की बहुत धनी मानी जाती हैं। इनके चलते घर परिवार के लोगों को धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ये लड़कियां सबको साथ लेकर चलती हैं। ये अपने परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखती हैं। खासकर ये अपने पति के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं।

नाम का पहला अक्षर J हो तो: इस नाम की लड़कियां जल्दी किसी से भी घुल मिल जाती हैं। ये अपने ससुराल वालों के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। ये जिस घर में रहती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। इनकी अच्छी किस्मत का फायदा इनके पति को भी मिलता है। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। (यह भी पढ़ें- ज्‍योत‍िष: लड़क‍ियों के नाम का पहला अक्षर इन चार में से एक हो तो वे मानी जाती हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा)

नाम का पहला अक्षर S हो तो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति के लिए बहुत ही लकी मानी जाती हैं। ये जिस घर में रहती हैं वहां धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हें बेहद ही चाहने वाला पति मिलता है। इनसे शादी करके इनके पति की किस्मत भी चमक जाती है। इतना ही नहीं ये लड़कियां अपने ससुराल के अन्य लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।