भोजन का हमारे जीवन से खास कनेक्शन है। भोजन से ही हमें ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे हम अपने दैनिक कार्यों को कर पाते हैं। भोजन को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है। एक है- सात्विक और दूसरा है- तामसिक। ऐसा कहा जाता है कि आहार(भोजन) का असर हमारे व्यवहार पर भी असर पड़ता है। इसलिए ऐसा भोजन करने की सलाह दी जाती है जिससे व्यवहार अच्छा रहे। क्या आप जानते हैं कि स्वभाव के हिसाब से आपका भोजन कैसा होना चाहिए? किन लोगों को भोजन में क्या लेना चाहिए? यदि नहीं तो चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
भावुक स्वभाव: कुछ लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। इन लोगों को मीठा खाने की सलाह दी जाती है। आप अपने भोजन में गुड़, मिठाई और रोटी ले सकते हैं। भावुक लोगों को बासी भोजन नहीं करना चाहिए।
क्रोधी स्वभाव: आपने क्रोधी स्वभाव के लोगों को भी देखा होगा। ये लोग बड़ी जल्दी किसी भी बात पर क्रोधित हो जाते हैं। इन लोगों को प्याज, लहसुन और मांस-मछली खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
तनावग्रस्त स्वभाव: कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बात-बात पर तनाव में आ जाते हैं। ऐसे लोगों को दूध या दूध से बनी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
कमजोर स्वभाव: कुछ लोग शारीरिक रूप से काफी कमजोर होते हैं। ये लोग अक्सर किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इन्हें फल और सब्जियां अधिक मात्रा में खाने के लिए कहा जाता है।
बुरा स्वभाव: कुछ लोगों को बुरा स्वभाव वाला बताया जाता है। कहते हैं कि इन लोगों को अपने भोजन में मांस, मछली, प्याज और लहसुन नहीं लेना चाहिए। इससे ये लोग नकारात्मक विचारों से बचते हैं।


