मेष: आज का दिन सामान्य गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद होने के आसार हैं। बेहतर होगा आज वाद विवादों से दूर रहें। नौकरी से संबंधित कोई भी फैलला जल्दबाजी में न लें। मन मुताबिक काम न होने से आप परेशान रहेंगे। लंबे सय बाद किसी पुराने मित्र से फोन पर बात हो सकती है।
वृष: करियर के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
मिथुन: आपको मनचाही नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह का माहौल रहेगा।
कर्क: आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने के आसार हैं। निवेश से नुकसान हो सकता है। नया काम शुरू करने से पहले किसी की राय जरूर ले लें।
Career/Finance Horoscope Today, 11 May 2020: शनि की उल्टी चाल का आपके करियर पर क्या पड़ेगा असर जानिए
सिंह: आपको अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मन उदास रहेगा। जीवनसाथी से आपका झगड़ा होने के आसार हैं। दोस्तों से धोखा मिल सकता है।
कन्या: इस समय उधारी देने और लेने दोनों से बचें। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की हेल्थ कुछ खराब हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला: नौकरी के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हें इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। जो लोग अपने लव पार्टनर से दूर हैं आज उन्हें उनकी याद सता सकती है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होने के आसार हैं।
वृश्चिक: धन का आवागमन लगा रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज लाभ मिलने के आसार हैं। पूजा पाठ के कार्यों की तरफ ज्यादा मन लगेगा। पत्नी के साथ झगड़ा होने से आप परेशान रहेंगे।
धनु: आज ऑफिस का काम ज्यादा रहने से आप कुछ परेशान रह सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड बनेगा। जीवनसाथी की राय लेकर ही कोई भी फैसला लें।
मकर: मकर वालों के लिए दिन शुभ है। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लंबे समय बाद कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत में सुधार आयेगा।
कुंभ: अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज आप उससे अपने दिल की बात कह दें। खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। माता पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने के आसार हैं।
मीन: आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। लव पार्टनर के साथ गंभीर झगड़ा होने के आसार हैं।

