Budh Rashi Parivartan 2020: बुध मिथुन व कन्या राशि के स्वामी हैं। इनकी कृपा से जातक विद्वान होता है, उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है। बुध का राशि परिवर्तन करना जातक की कुंडली के भाव स्थान के अनुसार शुभाशुभ प्रभाव डालता है। 9 मई को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इससे आप शरीर में ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुराना कर्ज आप चुका सकते हैं।
वृष: आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे। नई योजनाओं पर आप काम कर सकेंगे। किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पुराने संबंध टूट सकते हैं। छोटी छोटी चीजों को लेकर आप परेशान होंगे।
मिथुन: आपके लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके अंदर गजब की ऊर्जा रहेगी जिसका सही उपयोग आप अपने रूके हुए कार्यों को पूरा करने में करें। पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। बुद्धि से जुड़े कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी।
कर्क: आपके कार्य पूरे होने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर आप कुछ बेहतर कर पायेंगे। नए विचार मन में आयेंगे। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप नई रणनीति पर काम कर सकते हैं।
सिंह: कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आपकी धन की कमी दूर होगी। नए विचार आयेंगे। बिजनेस में कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कन्या: आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी वाणी पर प्रखरता आप महसूस करेंगे। माता पिता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। नया निवेश करते समय सावधानी बरतें। अपनी बातों को आप अच्छे से सबके सामने रख पायेंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा।
तुला: इस समय आपको अपने करियर से संबंधित कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। आप भागीदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नए आइडियाज पर आप काम करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक: आपके खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। ब्लड प्रेशर या पैरों से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पड़ेगी।
धनु: आपके लिए यह समय मिला जुला रहने के आसार हैं। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा के बल पर कुछ नया कर पायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान सुख या सन्तान द्वारा सुख भी प्राप्त होगा। काम के क्षेत्र में भी आप अपनी बुद्धि द्वारा सफलता हासिल कर सकते हैं।
मकर: परिवार के सदस्यों का आपको इस दौरान पूरा साथ मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको मुक्ति मिलेगी। बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर में आपको तरक्की हासिल होगी।
कुंभ: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप सही निर्णय ले पाने में सक्षम होंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रक्त संबंधी रोग ठीक होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।
मीन: समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा जिससे आप अपने कर्जों की भरपाई कर पायेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से झगड़ा होने के भी आसार हैं।

